मंजूर पठान, चंबा: प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नए वोटरों को वोट बनवाने ओर वोट डालने के लिए जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है। इसके तहत चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र में अभी तक सबसे अधिक 2600 के करीब युवा मतदाताओं के वोट बनाए गए है जो अभियान के तहत सबसे बड़ी उपलब्धि है। प्रशासन की ओर से लगातार चुराह विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों में युवाओं को जागरूक भी किया जा रहा है। युवाओं को ईवीएम मशीन के बारे में भी जानकारी दी जा रही है और उन्हें ईवीएम के माध्यम से डेमो भी दिया जा रहा है कि किस तरह से ईवीएम के माध्यम से वोट को डाला जाता है।
विधानसभा क्षेत्र में उपमंडल प्रशासन की ओर बेहतरीन प्रयास करते हुए पूरे हिमाचल प्रदेश में अभी तक सबसे अधिक युवा मतदाता के वोट बनाए गए है। साथ ही लक्ष्य तय किया गया है कि आने वाले समय में 3000 के करीब वोट बनाए जाएंगे। इसके अलावा चुनाव को लेकर लगातार अलग-अलग पंचायतों में टीम जाकर मतदाताओं को भी जागरूक कर रही है। वहीं जो मतदाता पहली बार मतदान करेंगे उन्हें भी ईवीएम के माध्यम से डेमो दिया जा रहा है ,की कैसे वोट दिया जाता है , हालांकि यह प्रक्रिया आगामी दिनों में भी देखने को मिलती रहेगी और लोगों को चुनावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
चुराह उपमंडल के एसडीएम गिरीश सुमरा का कहना है कि इसी वर्ष विधानसभा चुनाव है उसको लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां मुकम्मल की जा रही है। सबसे अधिक फोकस युवा मतदाताओं पर किया जा रहा है क्योंकि जिन मतदाता के वोट नहीं बने हैं उनके वोट बनाए जा रहे है। ऐसे में अभी तक हम नंबर वन पर है। 26 सौ के करीब नए मतदाता अभी तक बनाए गए है और हमारा मकसद है कि तीन हजार के करीब नए मतदाता बनाए जाएंगे, इसमें अधिकतर युवा होंगे।उन्होंने कहा की मतदाताओं को ईवीएम और वीपी पैट के जरिए भी वोट डालने का डेमो दिया जा रहा है कि कैसे वोट डाले जाते है। इसके लिए इस विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों में मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।
