By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 6 मील के पास छोटे वाहनों के दोतरफा यातायात के लिए बहाल हुआ हाईवे…खतरा अभी भी बरकरार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 6 मील के पास छोटे वाहनों के दोतरफा यातायात के लिए बहाल हुआ हाईवे…खतरा अभी भी बरकरार
himachalNews

6 मील के पास छोटे वाहनों के दोतरफा यातायात के लिए बहाल हुआ हाईवे…खतरा अभी भी बरकरार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/08/09 at 10:45 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर 6 मील के पास लैंडस्लाईड के 30 मीटर में से 25 मीटर एरिया में आज छोटे वाहनों के लिए दोतरफा यातायात बहाल कर दिया गया। लेकिन ध्यान रहे कि यहां सिर्फ दोतरफा यातायात ही बहाल हुआ है, जबकि खतरा अभी भी लगातार बना हुआ है।

जिला प्रशासन और एनएचएआई ने आज 11 से 3 बजे तक हाईवे को बंद रखने का निर्णय लिया था। लेकिन उससे पहले ही बीती रात 8 बजे यहां हाईवे फिर से पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने के कारण बंद हो गया था। सुबह से ही केएमसी कंपनी के ठेकेदारों की मशीनरी मौके पर मलबा हटाने में जुट गई थी और 9 बजे हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। 9 से 11 बजे तक सभी वाहनों को यहां से आने-जाने दिया गया और उसके बाद हाईवे को बंद करके बाकी बचे हुए मलबे को हटाने का कार्य शुरू हुआ। सदर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि 6 मील के पास 30 मीटर एरिया लैंडस्लाईड के कारण प्रभावित हुआ है। चार घंटों के जाम के दौरान 25 मीटर एरिया को छोटे वाहनों के दोतरफा यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। शेष बचे पांच मीटर एरिया को अगले कल दोपहर के समय दो घंटों का ब्रेक लेकर बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया 6 मील के पास सिर्फ दोतरफा यातायात बहाल हुआ है जबकि खतरा अभी भी पूरी तरह से बरकरार है। इसलिए लोग सावधानीपूर्वक यात्रा करें।

सकीनी कपूर ने बताया कि सुबह और शाम के समय लोगों का आना-जाना अधिक होता है, इसलिए दोपहर के समय हाईवे को बंद रखने का निर्णय लिया जा रहा है। दोपहर के समय काफी कम ट्रेफिक होता है और इस दौरान छोटे वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाता है। लोगों की तरफ से इस कार्य के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है और उम्मीद है कि भविष्य में भी यह सहयोग इसी तरह से मिलता रहेगा। इस मौके पर उनके साथ केएमसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राज शेखर और जनरल मैनेजर एसएम नायडू भी मौजूद रहे।

Chandrika August 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश में आईफ्लू के साथ ही स्क्रब टायफस की दस्तक,आईजीएमसी सहित जिला अस्पतालों में आ रहे मामले
Next Article आज भी अपनी संस्कृति से जुड़े हुए है आदिवसी लोग-रवि ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?