By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मनाली पर्यटन स्थल देवलोक कल्चरल पार्क में एक ही छत के नीचे होंगे पहाड़ी संस्कृति के दर्शन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मनाली पर्यटन स्थल देवलोक कल्चरल पार्क में एक ही छत के नीचे होंगे पहाड़ी संस्कृति के दर्शन
himachalNews

मनाली पर्यटन स्थल देवलोक कल्चरल पार्क में एक ही छत के नीचे होंगे पहाड़ी संस्कृति के दर्शन

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/06/15 at 10:18 AM
Share

कुल्लू:मनमिंदर अरोड़ा(TSN)-जिला कुल्लू के पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते बड़ाग्रा में अब बाहरी राज्य से आने वाले सैलानियों को एक छत के नीचे ही पहाड़ी संस्कृति के दर्शन होंगे. सैलानियों को पहाड़ी खान-पान सहित अन्य स्थानीय व्यंजन भी मिलेंगे। इसके अलावा 3D सिस्टम के माध्यम से सैलानियों को यहां पर हिमाचल के विभिन्न जिला की सुंदर वादियों के दर्शन भी होंगे। ऐसे में अब जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनैना शर्मा के द्वारा भी देवलोक कल्चरल पार्क परिसर का निरीक्षण किया गया और यहां विभिन्न व्यवस्थाओं को भी जांचा गया।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने किया देवलोक परिसर का निरीक्षण

हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा साल 2022 में बड़ाग्रा में देवलोक कल्चर थीम पार्क का उद्घाटन किया गया था। ताकि यहीं पर सैलानियों को पहाड़ की संस्कृति व पहाड़ी खान-पान का आनंद मिल सके। ऐसे में अब प्रदेश सरकार के द्वारा निजी कंपनी के साथ एक एमओयू साइन किया गया है और अब उस कंपनी के माध्यम से इसका संचालन भी किया जा रहा है। ऐसे में यहां पर सैलानियों के लिए जहां रहने की व्यवस्था की गई है। तो वही हस्तकला व हथकरघा से संबंधित वर्कशॉप का भी आने वाले दिनों में आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय महिला मंडल, युवक मंडल के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी इसकी जानकारी मिलेगी। इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनैना शर्मा के द्वारा यहां निरीक्षण किया गया और कंपनी के अधिकारियों के साथ भी वार्ता की गई। वही सुनैना शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे यहां पर सैलानियों की सुविधा के लिए अन्य व्यवस्थाओं को भी जल्द दुरुस्त करें। ताकि कुल्लू मनाली आने वाले सैलानी एक छत के नीचे ही हिमाचल प्रदेश की संस्कृति के दर्शन कर सके।

पार्क में हथकरघा और हस्तशिल्प से संबंधित वस्तुएं भी रखी

देवलोक कल्चरल पार्क में घूमने आए सैलानी का कहना है कि यहां पर उन्हें एक ही छत के नीचे सभी चीजों का आनंद मिल रहा है। 3D सिस्टम के जरिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश की वादियों का भी नजारा लिया और स्थानीय व्यंजन खाने को भी मिले। इसी पार्क में हथकरघा और हस्तशिल्प से संबंधित वस्तुएं भी रखी गई है। ऐसे में एक पार्क के नीचे ही उन्हें पूरे हिमाचल की संस्कृति के दर्शन हो रहे हैं।

काफी संख्या में आ रहे सैलानी

देवलोक कल्चरल पार्क का संचालन कर रहे अधिकारी शिवम चौहान का कहना है कि इस पार्क में काफी संख्या में सैलानी आ रहे हैं और एक छत के नीचे ही हिमाचली संस्कृति के उन्हें दर्शन हो रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में सैलानियों की सुविधा के लिए अन्य सुविधाओं को भी बढ़ाया जाएगा।

वहीं जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनैना शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस पार्क का शुभारंभ किया गया था और अब सैलानियों के लिए यह पार्क आकर्षण का केंद्र बन रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में स्कूली बच्चों के लिए भी यहां पर स्थानीय खानपान और संस्कृति को लेकर वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सैलानियों को भी यहां पर बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

TAGGED: Kullu Manali Devlok Cultural Park
Chandrika June 15, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कल से अंतराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल शुरू..बॉलीवुड , पंजाबी और पहाड़ी गायक करेंगे एंटरटेन
Next Article उमंग फाउंडेशन ने चार मेधावी दिव्यांग छात्रों को दिए लैपटॉप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?