राहुल चावला,ज्वाली: पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन कंपनी की ओर से खोदी गई पहाड़ियां आए दिन वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं। जरा सी बारिश में इन पहाड़ियों से मलवा गिर जाता और रास्ता बंद हो जाता हैं,जिससे वाहन चालक काफी परेशान हो रहे हैं। कब कौन सी पहाड़ी से मलवा किस वाहन पर गिरे ओर कोई घटना को अंजाम दें ,कुछ कहा नहीं जा सकता।
वहीं बुधवार सवेरे भी कोटला क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश की वजह से 32 मील में पहाड़ी खिसकने से मलवा सड़क और आ गिरा। मलबा सड़क पर आने से दलदल में बदल गया, जिसमें वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया। सुबह 6 बजे से मार्ग बंद हैं। वाहनों से दोनों ओर लंबा जाम लग गया हैं। दूर दराज जाने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हो गया।
सरकारी, निजी बसें व स्कूल बसें भी जाम में फंस गई जिससे स्कूली छात्रों,शिक्षकों व सरकारी कर्मचारी भी ऑफिस पहुंचने में लेट हुए। फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी ने कड़ी मशक्कत के साथ पोकलेन से मलवे को हटाने में निरंतर लगी हुई हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही हमारे घर बहाल होगा और वाहनों की आवाजाही फिर शुरू होगी।
