संजु चौधरी, शिमला: शिमला के ढली में सुबह 8 बजे के करीब एक सड़क हाद+सा पेश आया हैं। इस सड़क दुर्घ+टना 2 लोगों की मौके पर मौ+त हो गई हैं, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं जिनका आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेब से लदा एक ट्रक रामपुर से शिमला की तरफ आ रहा था। जब यह ट्रक ढली बाईपास के पास पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित हो गया और दूसरी तरफ से जा रही पिकअप को टक्कर मारते हुए ट्रक रोड से निचली तरफ शिमला करसोग रोड पर जा गिरा,जिसकी वजह से ट्रक में सवार 2 लोगों की मौके पर मृ+त्यु हो गई हैं।
डीएसपी अजय भारद्वाज ने बताया कि फिलहाल यातायात को खोल दिया गया है और ट्रक में चालक समेत तीन लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों की मृ+त्यु हो गई है जबकि ट्रक चालक घायल हुआ हैं। घायल का उपचार आईजीएमसी में चल रहा हैं। वहीं पिकअप चालक भी बुरी तरह से घायल हुआ हैं उसे भी आईजीएमसी उपचार के लिए भेजा गया हैं, फिलहाल हादसे के कारणों की जांच चल रही हैं।
