शिमला: हिमाचल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे चुनाव आयोग दिल्ली में चुनाव आयोग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषणा करेगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार 12 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा और 10 दिसंबर को मतगणना होगी। बता दें कि प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। इस बार 55,07,261 मतदाता वोट डाल सकेंगे।
जानिए हिमाचल चुनाव की तारीख
आधिकारिक नोटिफिकेशन की तारीख- 17 अक्तूबर
नामांकन-25 अक्तूबर
नामांकन की जांच-27 अक्तूबर
नामांकन वापसी-29 अक्तूबर
चुनाव की तारीख-12 नवंबर
मतगणना-8 दिसंबर
चुनाव आयोग के प्रमुख राजीव कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में एक चरण में चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि हर मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर ही होगा। इस बार 55,07,261 मतदाता वोट डाल सकेंगे। चुनाव आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत चुनाव होगा। चुनाव के दौरान सीमाएं सील होंगी।
इन लोगों को मतदान की मिलेगी हर सुविधा
80 साल से ज्यादा उम्र के लोग, विकलांग या कोविड संक्रमित जो वोट देना चाहते हैं और वह लोग पोलिंग बूथ तक नहीं आ सकते हैं। ऐसे मतदाताओं को आयोग घर जाकर मतदान करने की सुविधा देगा। मतदाताओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन के वितरण के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस है। जीएसटी ई-वे और माल पर विचार करेगा जो मतदान वाले राज्य और पड़ोसी राज्यों में जा रहे हैं। हवाईअड्डों पर कड़ी नजर रहेगी ताकि कोई भी अनिर्धारित उड़ान अनियंत्रित न हो। अगर कोई मतदाता चल नहीं सकता उसे व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएगी।
