शिमला (एकता): ऑल इंडिया कांग्रेस प्रवक्ता व हिमाचल प्रदेश के मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने कहा कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। लांबा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, हिमाचल चुनाव आयोग द्वारा घोषित चुनाव तिथियों का हार्दिक स्वागत और अभिस्वीकृति देते हैं। हम चुनाव के सुचारू संचालन के लिए पूरी तरह से वादा करते हैं।
उन्होंने कहा कि चुनावों की तारीखों की घोषणा के साथ अब भाजपा सरकार का अब तक फालतू खर्च और सरकारी खजाने की लूट पर अंकुश लग पाएगा। मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कांग्रेस चुनाव में विजयी होगी और एक बार फिर हिमाचल में अपनी सरकार बनाएगी। हम हिमाचल के लोगों से पूरी विनम्रता के साथ आग्रह करते हैं कि वे विवेकपूर्ण तरीके से सोचें और मतदान करें।
