शिमला (एकता): हिमाचल विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो सकता है। शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे चुनाव आयोग दिल्ली में चुनाव आयोग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषणा करेगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार चुनावों के ऐलान के साथ ही हिमाचल में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो सकती है। बता दें कि प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। इस बार 55,07,261 मतदाता वोट डाल सकेंगे।
जानिए पिछले चुनावों की कब हुई थी घोषणा
साल 2017 में विधानसभा चुनावों की घोषणा 13 अक्तूबर को हुई थी। मतदान 9 नवंबर और मतगणना 18 दिसंबर को हुई थी।
