भावना, शिमला: शिमला स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत शिमला शहर के 11 सरकारी स्कूलों में स्थापित किए गए स्मार्ट क्लास रूम का शहरी मंत्री सुरेश भारद्वाज ने वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया । इस मौके पर शहरी मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिमला शहर के स्कूलों को स्मार्ट बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे है। शहर के 11 सरकारी स्कूलों में 3-3 स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किए गए है ओर कृष्णा नगर स्कूल को स्मार्ट किया गया है।
इसके अतिरिक्त समग्र शिक्षा अभियान के कार्यालय में परियोजना से संबंधित स्टूडियो का भी निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 7 करोड रुपए की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में यह स्मार्ट क्लास रूम छात्रों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाएगी। साल के अंत में इसके सिविल वर्क को भी पूरा किया जाएगा।
