(एकता)
शिमला: हिमाचल प्रदेश की 13वीं विधानसभा का अंतिम सत्र बुधवार यानी से शुरू होने जा रहा है। बता दें कि यह सत्र 10 अगस्त से 13 अगस्त तक चलेगा। हिमाचल में दिसंबर में चुनाव होने जा रहे हैं। इसी के बीच इस 4 दिन के आखिरी मॉनसून सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक इन पूर्व विधायकों का पिछले सत्र यानी बजट सत्र के बाद निधन हो गया था। विपक्ष ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि वह महंगाई व बेरोजगारी से लेकर दूध, कार्टन व आटा आदि सभी वस्तुओं पर जीएसटी लगाने, कर्मचारियों की एनपीएस बनाम और पुलिस भर्ती घोटाला आदि सभी मद्दों को जोर-शोर से उठाने वाला है।
