By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आम आदमी पार्टी की नीतियों को कॉपी करने में जुटी है बीजेपी और कांग्रेस : सुरजीत ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > आम आदमी पार्टी की नीतियों को कॉपी करने में जुटी है बीजेपी और कांग्रेस : सुरजीत ठाकुर
himachalpoliticalpolitical

आम आदमी पार्टी की नीतियों को कॉपी करने में जुटी है बीजेपी और कांग्रेस : सुरजीत ठाकुर

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/08/09 at 1:44 PM
Share

शिमला: हिमाचल प्रदेश चुनावी वर्ष में है। चुनावों में जीत पक्की की जा सके इसके लिए राजनीतिक दल लोकलुभावन घोषणाएं करने में जुट गए हैं। कांग्रेस ने बीते दिन 300 यूनिट बिजली फ्री देने के साथ ही 18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रूपए प्रति माह देने की घोषणा की है। कांग्रेस की इन घोषणाओं पर आम आदमी पार्टी ने तंज कसा है और अरविंद केजरीवाल के मॉडल को कॉपी करने का आरोप लगाया है।

शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले कल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान से सचिन पायलट हिमाचल आकर हिमाचल के लोगों से 300 यूनिट फ्री बिजली महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए और युवाओं को रोजगार देने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सचिन पायलट बताएं कि उन्होंने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में क्या फ्री बिजली दी? क्या महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए दिए? क्या युवाओं को रोजगार की गारंटी दी है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस में आम आदमी पार्टी का इतना खौफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी की नीतियों को कॉपी करने में जुटे हैं लेकिन यह सब सिर्फ इनके चुनावी जुमलेबाजी है। बीजेपी और कांग्रेस ने जब 70 सालों में जनता के लिए कुछ नहीं किया। दोनों पार्टियों ने बारी-बारी जनता को लूटा है तो आगे भी सिर्फ लूटने का ही काम करेगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जो गारंटी देती है उसे पूरा करती है। हमने दिल्ली में जो भी गारंटी दी थी उसे पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हम अपनी गारंटी पूरा कर रहे है। पंजाब के लोगों का बिजली बिल जीरो आना शुरू भी हो गया। 15 अगस्त को पंजाब में 75 मोहल्ला क्लीनिक भी खोले जाएंगे। तो आम आदमी पार्टी जो गारंटी देती है उसे पूरा करती है। उन्होंने कहा कि जनता इन पार्टियों के बहकावे में ना आए क्योंकि यह सिर्फ चुनावी जुमलेबाजी है।

TAGGED: aam aadmi party, himachal
admin August 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जसवां परागपुर से जब तक गरीबी दूर नहीं होती तब तक बिना थके बिना रुके करूंगा काम: संजय पराशर
Next Article हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र: इन मुद्दों पर गरमाएगा सदन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन को लेकर वन विभाग सतर्क, डलहौजी में विशेष टीमें गठित

Ago

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?