एकता
शिमला: हिमाचल में मानसून की बारिश का दौर लगातार जारी है। बारिश के कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में भूस्खलन से सड़क, बिजली और पानी की आपूर्ति ठप्प पड़ने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
13 तक खराब रहेगा मौसम
जानकारी के मुताबिर मौसम विभाग ने आगामी 13 अगस्त तक मौसम के खराब रहने की संभावना जताई है, वहीं 10 व 11 अगस्त को राज्य के मैदानी और मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान चम्बा जिले में 29 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
