शिमला (एकता): हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। राज्य में 59 स्थानों पर बने 68 केंद्रों में मतगणना हो रही है। हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा को 27 और कांग्रेस को भी 38 सीटें मिली हैं। अन्य को 3 सीट मिली है। चुनाव आयोग के मुताबिक कांग्रेस बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए 36 सीटों पर आगे चल रही है, भाजपा ने 30 सीटों पर बढ़त बनाई है। निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। मतगणना जारी है। दोपहर बाद यहां की राजनीतिक तस्वीर साफ हो सकती है।

बड़सर विधानसभा सीट से कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल ने जीत की हैट्रिक लगाई है। लखनपाल को कुल 30293 वोट मिले।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल चुनाव हार गए हैं। कसौली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल को 6768 मतों से हराया।
इंदौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन ने 2149 वोटों से जीत दर्ज की है। मलेंद्र को 30442 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे स्थान पर भाजपा की रीता धीमान रहीं। उन्हें 28293 वोट मिले हैं।
सोलन सदर सीट पर फिर से ससुर की जीत हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनी राम शांडिल ने अपने दामाद बीजेपी प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप को 3636 वोटों से हरा दिया है।
चिंतपूर्णी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह बबलू ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के बलबीर सिंह को हराया है।
शिमला ग्रामीण सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने जीत हासिल की। ढोल नगाड़ों की थाप पर समर्थक जमकर झूमे। उनका फूल मालाओं से स्वागत हुआ।
शिलाई सीट से कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान 382 मतों से जीत गए हैं। उन्हें 31711 मत मिले हैं। जबकि भाजपा के बलदेव तोमर को 31711 वोट मिली हैं।
नाहन में भाजपा प्रत्याशी डा राजीव बिंदल हार गए हैं।
पच्छाद सीट से पच्छाद में भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप ने जीत दर्ज की है।
कुल्लू सदर से विधायक सुंदर ठाकुर 4103 वोट से आगे।
लाहौल-स्पीति विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर ने भाजपा के डॉक्टर मारकंडा को हराया। रामलाल ठाकुर करीब 150 वोट से अपनी सीट हार गए हैं। शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर चुनाव हारे।
पांवटा साहिब विधानसभा सीट पर 9वें चरण के बाद भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने जीत दर्ज की है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नूरपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के रणवीर सिंह ने जीत दर्ज कर ली है
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मंडी सदर सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे एवं भाजपा उम्मीदवार अनिल शर्मा ने जीत दर्ज कर ली है
द्रंग विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद ठाकुर 618 मतों से विजयी।
