By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कुल्लू में कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर ठाकुर ने बीजेपी के नरोत्तम ठाकुर को हराकर पाया मुकाम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > कुल्लू में कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर ठाकुर ने बीजेपी के नरोत्तम ठाकुर को हराकर पाया मुकाम
electionhimachalpolitical

कुल्लू में कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर ठाकुर ने बीजेपी के नरोत्तम ठाकुर को हराकर पाया मुकाम

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/12/08 at 3:57 PM
Share

कुल्लू/मनमिन्द्र अरोड़ा: कुल्लू विधानसभा में कांग्रेस उम्मीदवार सुंदर ठाकुर दूसरी बार विजयी हुए हैं। सुंदर ठाकुर ने बीजेपी के नरोत्तम ठाकुर को हराकर पहला स्थान हासिल किया है। सुंदर ठाकुर ने विधानसभा चुनावों में 30286 वोट हासिल किए है। वहीं बीजेपी के नरोत्तम ठाकुर को 26183 वोट मिले। इसके अलावा आजाद प्रत्याशी के तौर पर भाजपा से नाराज होकर उतरे राम सिंह को 11937 वोट मिले हैं। वहीं सीपीआईएम के होतम सोंखला को 1102, आम आदमी पार्टी के शेरा नेगी को 1119 और आजाद प्रत्याशी लोत राम को 192 वोट मिले हैं।

कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। यहां पर भाजपा के द्वारा पहली बार सेवानिवृत्त शिक्षक नरोत्तम ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा गया था। इससे पहले भाजपा के द्वारा महेश्वर सिंह को टिकट दिया गया था। लेकिन बाद में नाटकीय ढंग के चलते महेश्वर सिंह का टिकट काट दिया गया। ऐसे में महेश्वर सिंह का टिकट कटना भी भाजपा की हार का एक बड़ा कारण माना जा रहा है। महेश्वर सिंह हालांकि संगठन के साथ काम करते रहे और उन्होंने चुनाव प्रचार में भी अपनी भूमिका निभाई। लेकिन उसके बाद भी भाजपा यहां पर जीत हासिल करने में सफल नहीं हो पाई।

जनता से किए गए वादे को निभाएगी कांग्रेस

कुल्लू विधानसभा से विजेता कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत एक बार फिर से रंग लाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जो वादे जनता को किए गए हैं, वह भी कांग्रेस पार्टी के द्वारा सरकार बनने के बाद पूरे किए जाएंगे। इसके अलावा कुल्लू विधानसभा क्षेत्र का एक समान विकास उनकी प्राथमिकता रहेगा। ताकि पूरे हिमाचल प्रदेश में कुल्लू विधानसभा सीट आदर्श सीट बन सके।

TAGGED: BJP, Congress Candidate, KULLU, Narottam Thakur, Sundar Thakur
admin December 8, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के एल ठाकुर 13270 मतो से रहे विजेता
Next Article Himachal Election Results: जानिए किस सीट से कौन जीता कौन हारा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?