By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गठन के 75 वर्षों के दौरान विकास और कल्याणकारी योजनाओं में आदर्श बनकर उभरा हिमाचलः जय राम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > गठन के 75 वर्षों के दौरान विकास और कल्याणकारी योजनाओं में आदर्श बनकर उभरा हिमाचलः जय राम ठाकुर
himachalpoliticalpolitical

गठन के 75 वर्षों के दौरान विकास और कल्याणकारी योजनाओं में आदर्श बनकर उभरा हिमाचलः जय राम ठाकुर

admin
admin 7 Min Read
Updated 2022/08/24 at 6:06 AM
Share

सोलन /योगेश शर्मा –  ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ समारोह के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार के हाटकोट में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुनिहार में लगभग 54 करोड़ रुपये की 21 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किये। जय राम ठाकुर ने 5.71 करोड़ रुपये से निर्मित मंगेरवाड़ी भजोत सड़क, 36 लाख रुपये से निर्मित सेरी जेरी सड़क, दाड़लाघाट में 27 लाख रुपये से निर्मित गृह रक्षक भवन, 1.35 करोड़ रुपये से निर्मित तालाब बेहली सड़क, अर्की में 77 लाख रुपये से निर्मित उप कोषागार कार्यालय भवन, 3.81 करोड़ रुपये से निर्मित खलीघाटी कालद्वार फलोथन कंगरीधार सड़क और कुनिहार में 62 लाख रुपये से निर्मित विषय वाद विशेषज्ञ (कृषि) के कार्यालय एवं आवास बीज फार्म भवन का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने गांव स्कोर, ग्राम पंचायत बरेल के समीपवर्ती गांवों और कंधार, अर्की विधानसभा क्षेत्र की तहसील अर्की के शेष गांवों के लिए 17.29 करोड रुपये से निर्मित होने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना, तहसील अर्की के गम्बर खड्ड से गांव भुमपती, धार ब्राह्मण इत्यादि के लिए 6.47 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना, तहसील रामशहर में मसौल में खवाच खड्ड पर 5.65 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले चौक डैम, तहसील रामशहर में लगदाघाट ग्राम पंचायत के गांव ओखू के लिए 1.39 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना और तहसील रामशहर में उठाऊ सिंचाई योजना के 88 लाख रुपये लागत के सुधार कार्यों का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने डोमैहर में 59 लाख रुपये से निर्मित होने वाले पशु औषधालय भवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) कुनिहार में 81 लाख रुपये से निर्मित होने वाली विज्ञान प्रयोगशाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट के 52 लाख रुपये से निर्मित होने वाले अतिरिक्त कमरों, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी में खेल मैदान के 1.02 करोड़ रुपये के संरक्षण कार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बथालंग में 3.72 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले द्वितीय व तृतीय तल, सरियांज बाड़ीधर से उपरली पंबर तक 89 लाख रुपये से निर्मित होने वाली सम्पर्क सड़क, लिलीफॉर्म से पनसोडा तक 47 लाख रुपये से निर्मित होने वाले सम्पर्क मार्ग, सियार तून जावी बागी और सियार तवाड़ी सड़क से 74 लाख रुपये से निर्मित होने वाली सम्पर्क सड़क और कुनिहार बैंज-की हट्टी शैली-ब्रह्मपुखर सड़क पर लाधी से डोमेहर तक 33 लाख रुपये से सीमेंट कंक्रीट इंटरलॉक ब्लॉक बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों द्वारा लगाई गई हिमाचल तब और अब थीम पर आधारित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

जय राम ठाकुर ने कहा कि 75 वर्षों के इस गौरवशाली सफर को प्रदेश सरकार शानदार ढंग से मना रही है तथा राज्य भर में 75 कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इन आयोजनों का उद्देश्य प्रदेश की गौरवशाली विकास यात्रा और उपलब्धियों को प्रदर्शित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गठन के समय राज्य की साक्षरता दर केवल 4.8 प्रतिशत थी, जबकि आज यह 83 प्रतिशत से अधिक हो गई है। प्रदेश में शिक्षण संस्थानों की संख्या 301 से बढ़कर 16,124 से भी पार हो गई है। वर्ष 1948 में सड़कों की लंबाई केवल 228 किलोमीटर थी और आज यह बढ़कर 39,500 किलोमीटर हो गई है। इनमें 20,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के माध्यम से किया गया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के कई नेता प्रदेश के गौरवशाली सफर और उपलब्धियों को एक उत्सव के रूप में मनाने का विरोध कर रहे हैं। इससे उनकी हताशा साफ झलक रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक हिमाचली को राज्य की उपलब्धियों पर गर्व महसूस करना चाहिए और युवा पीढ़ी को भी इन उपलब्धियों से अवगत करवाना चाहिए।

सोलन जिले की विकास यात्रा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 1972 में गठन के समय जिले में सिर्फ 476 स्कूल थे, जबकि आज यहां 1108 से ज्यादा शिक्षण संस्थान हैं। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के पिछले दौरे के दौरान उन्होंने 14 नई परियोजनाओं की घोषणा की थी, जिनमें से 13 को पूर्ण कर क्षेत्र के लोगों को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने हिमाचली टोपी और टोपी के रंग का भी राजनीतिकरण कर दिया था। उस समय प्रतिशोध और उत्पीड़न की राजनीति अपने चरम पर थी।

जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए 1300 करोड़ रुपये से अधिक व्यय कर रही है, जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान 400 करोड़ रुपये व्यय किए गए थे। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस एक नेतृत्वविहीन और दिशाहीन पार्टी है, जो आपसी प्रतिस्पर्धा में ही उलझी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों में विश्वास जताकर आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार का मिशन रिपीट सुनिश्चित करेगी ताकि प्रदेश में विकास की गति निर्बाध रूप से चलती रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना, हिमकेयर, मुख्यमंत्री शगुन जैसी अनेक योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना के अन्तर्गत 3.32 लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क उपचार प्रदान किया गया है और सहारा योजना के अन्तर्गत 20,000 से अधिक लोगों को प्रति माह 3000 रुपये की राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट निःशुल्क बिजली और हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट भी प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू जल उपभोक्ताओं को भी निःशुल्क पानी उपलब्ध करवा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र की विकासात्मक मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी ताकि इनसे लोग लाभान्वित हो सकें।इससे पहले कुनिहार पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा मुख्यमंत्री का शानदार स्वागत किया गया।

TAGGED: himachal, jai ram thakur, political
admin August 24, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना के हरोली में 10 से ज्यादा परिवार हुए आप पार्टी में शामिल
Next Article 17 से 19 सितंबर तक मनाया जाएगा राज्य स्तरीय ऐतिहासिक अर्की सायर मेलाः डॉ. सैजल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल जीत के बाद कुल्लू में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Ago

नगर परिषद चुनावों की तैयारी तेज, घुमारवीं में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Ago

डडौर के पास भीषण सड़क हादसा: खड़ी मशीन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Ago

हमीरपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कर्मचारियों को दी गई नामांकन प्रक्रिया की ट्रेनिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?