राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के हरोली में 10 से ज्यादा परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है। ऊना के हरोली में आप पार्टी ने एक विशाल रैली निकाली जिसमें काफी संख्या में आप कर्तकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया। इस रैली के बाद हुईं एक पब्लिक मीटिंग के दौरान इन 10 से ज्यादा परिवारों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम। वहीं इस दौरान एडवोकेट ब्रज शर्मा ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
आप नेता सत्येंद्र तोमर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में लगातार आप पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है। लोग अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार उनके साथ जुड़ रहे है। उन्होंने कहा की हरोली विधानसभा में इस बार आम आदमी पार्टी एक अच्छा उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी और इस बार हरोली जो विधानसभा सीट है इसे बड़े मार्जन से जीतकर प्रदेश में आप पार्टी की सरकार बनाएगी।
