संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी हैं। मानसून के आते ही भारी बारिश का दौर भी प्रदेश भर में शुरू हो गया हैं। अभी एक ही दिन बारिश प्रदेश में हुई हैं लेकिन काफी जगहों से बारिश से होने वाले नुकसान की सूचनाएं मिल रही हैं।
इस भारी बारिश के चलते दाड़लाघाट में शनिवार रात को चौधरी निवास के पीछे लगती पहाड़ी भारी बारिश के चलते गिर गई। यहां पर लगी एक जीप पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिर गया जिस से गाड़ी का काफी नुकसान हुआ हैं। गनीमत यह रही की इस हादसे में जाल माल का कोई नुकसान नहीं हुआ हैं।
वहीं मौसम विभाग में प्रदेश में आने वाले 2 दिन में भी भारी का अनुमान लगाया हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की हैं कि नदी नालों के आस पास ना जाए और सुरक्षित जगह पर अपनी गड़िया लगाएं।
