मंजूर पठान,चंबा: डलहौजी विधान सभा क्षेत्र के तहत आने वाले बनीखेत में चार दिवसीय जिला स्तरीय अषाढ़ मेले का रविवार को समापन हो गया। चार दिनों तक हिमाचल और पंजाब सहित अन्य राज्यों के कलाकारों और लोगों ने इस मेले का आनंद लिया। मेले के समापन अवसर पर कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा की मेले आपसी भाईचारे के प्रतीक होते है और इन मेलों के माध्यम से हम लोग अपनी संस्कृति से रूबरू होते हैं।
यहां इस मेले में काफी सारी प्रतियोगिताएं भी करवाई गई जिसमें क़ई खिलाड़ियों ने भाग लिया और रात के समय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा था। आज के स्टार नाइट कलाकार इशांत भारद्वाज है हालांकि ऐसे मेले हिमाचल में काफी होते है जो एकता का प्रतीक कहलाते है ,उन्होंने कहा की हमे समाज में मिलजुलकर रहना चाहिए ।
कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने कहा कि मेले हमारे प्रदेश की शान है और हमे आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। हम सभी लोगों को मिलजुलकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश अन्य राज्यों से शांत प्रदेश माना जाता है और अन्य राज्यों में इस तरह की एकता नहीं हैं।
