सोलन:योगेश शर्मा (TSN)-वीरवार को भाजपा कार्यालय सोलन में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विशेष बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमें विशेष रूप से हिमाचल लोकसभा के प्रभारी श्रीकांत शर्मा मौजूद रहे।उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर किया जा रहे कार्यों पर चर्चा की और आगामी निर्देश भी जारी किए।
बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम गुलेरिया ने बताया कि आज लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया है । जिसमे कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन करने के लिए लोकसभा चुनावों के प्रभारी श्रीकांत शर्मा भी पहुंचे है।उन्होंने कहा कि प्रभारी प्रदेश के सभी मंडलों पर जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर फीडबैक ले रहें हैं कि किस तरह से धरातल पर चुनावों के लिए कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा मजबूती के साथ लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी है और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे बूथ स्तर पर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करें ।
