By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून के अंतिम दिन शांति प्रिय तरीके से चली कार्रवाई
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून के अंतिम दिन शांति प्रिय तरीके से चली कार्रवाई
himachalpolitical

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून के अंतिम दिन शांति प्रिय तरीके से चली कार्रवाई

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/09/26 at 12:21 AM
Share
संजु चौधरी, शिमला(TSN): सात दिन तक चली मानसून सत्र की कार्यवाही 36 घंटे 38 मिनट तक चली और सदन में कुल 743 तारांकित और अतारंकित प्रश्न विधायकों की ओर से पूछे गए। इसके अलावा नियम 61के तहत कुल 8 विषयों,नियम 62 के तहत 5 विषयों पर चर्चा हुई। नियम 102 के तहत एक सरकारी संकल्प पारित किया गया, जिसमें प्रदेश में आई आपदा को लेकर तीन दिन तक चर्चा चली जिसमें पक्ष और विपक्ष के 52 विधायकों ने भाग लिया और अंत में हिमाचल सरकार ने आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के साथ हिमाचल को 12 हजार करोड़ की विषेश आर्थिक मदद देने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया।
नियम 130 के तहत तीन विषयों पर चर्चा हुई और सदन में कुल आठ विधेयक पुनर्स्थापित और पारित हुए। इसके अलावा भांग की खेती को वैध करने को लेकर कमेटी की रिपोर्ट सदन में रखी गई है और श्वेत पत्र को लेकर भी सदन में डिप्टी सीएम ने अपना वक्तव्य दिया और डॉक्यूमेंट को सदन में रखा गया।
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 7 दिन तक सत्र की कार्यवाही काफी महत्वपूर्ण रही। विपक्ष ने जनता के मुद्दों को सदन में उठाने का पूरा प्रयास किया हालांकि सरकार की तरफ से विपक्ष की आवाज को दबाने का सदन में पूरा प्रयास हुआ बावजूद इसके विपक्ष ने सरकार को हर मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर लाया गया श्वेत पत्र झूठ का पुलिंदा है इसे भाजपा पूरी से खारिज करते हैं। श्वेत पत्र में जो आरोप लगाए गए हैं वह कांग्रेस की गारंटी की तरह झूठे हैं। आपदा में केंद्र सरकार ने हिमाचल का पूरा सहयोग किया है और आगे भी केंद्र सरकार हिमाचल को हर संभव मदद करेगी। आज भाजपा ने सदन के बाहर सरकार की नौ महीने की कारगुजारियों को उजागर किया हैं।
वहीं सत्र की समाप्ति पर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि 7 दिन की सदन की कार्यवाही में विपक्ष की तरफ से जो भी सवाल और मुद्दे उठाए गए सरकार ने उनका जवाब देने की पूरी कोशिश की है और हर मुद्दे पर डिटेल चर्चा सदन के भीतर हुई हैं ।सरकार की तरफ से आपदा को लेकर 3 दिन तक विस्तृत चर्चा हुई जिसके बाद सरकार ने एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा है और हिमाचल को राष्ट्रीय आपदा प्रभावित राज्य घोषित करने की मांग के साथ ही 12000 हजार करोड़ करोड़ रूपए की वित्तीय सहायता की मांग की गई हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण विधेयक भी सदन में पुनर्स्थापित और पारित किए गए हैं जिसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे।
TAGGED: adjourned, Assembly, Himachal Pradesh, Monsoon, peaceful manner, proceedings, Shimla
admin September 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सभी जिलों में होंगें फेस्टिवल, शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल से होगा आगाज़, पर्यटन कारोबार को पटरी पर लाने के लिए बना प्लान
Next Article NHAI ने शुरू किया टनलें बनाने की प्रपोजल का काम…अब टनलों से होकर गुजरेगा मंडी से पंडोह तक फोरलेन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?