नालागढ़/ जगत सिंह – प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में बीती रात से तेज बारिश हो रही है और एक बार फिर तेज बारिश ने खूब तबाही मचाई है । तेज बारिश के कारण क्षेत्र की तमाम नदियां नाले उफान पर चुके हैं ।बता दें कि नालागढ़ के निक्कू वाल से गुजरने वाले एक नाले में बारिश का पानी भारी मात्रा में आ गया। जिसके कारण नाले का एक हिस्सा टूटने के कारण नाले में आ रहा बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया । इस कारण गांव के चारों में रख हुआ सारा समान,यहां तक की खाने पीने की चीजें बारिश के पानी की वजह से खराब हो गई और चारों घर में बारिश के पानी के कारण कीचड़ ही कीचड़ व मलबा लोगों के घरों में घुस्सा हुआ है ओर लोगों को खाकी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इस बारिश के पानी की वजह से लोगों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। लोगों ने सरकार व प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है ।
वही लोगों ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों पर भी आरोप लगाते हुए कहा है कि कई सालों से गांव से गुजरने वाले नाले में डंगे सही ढंग नहीं लगाए गए हैं। जिसके कारण बारिश का पानी लोगों के घरों में आ जाता है और उनको आर्थिक तौर पर भी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों पर अनदेखी के आरोप लगाते हुए कहा है कि करप्शन की वजह से पंचायत के प्रधानों द्वारा आज तक उनके घर के साथ लगते नाले में डंगे सही ढंग से नहीं लगाऐं हैं। अब पीड़ित परिवारों ने सरकार व प्रशासन से हुए नुकसान को लेकर उचित मुआवजे की मांग की है।
वही दूसरी ओर बद्दी के चुनरी गांव में एक ट्रेक्टर जब सरसा नद्दी को पार कर रहा था , अचानक तेज हुई बारिश के कारण सरसा नदी का बहाव बढ़ गया और ट्रैक्टर पर सवार चार लोग नदी के बीच ट्रैक्टर ट्राली के बीच बुरी तरह से फंस गए। जिसको लेकर पहले स्थानीय लोगों ने उनको निकालने की कोशिश की । दो लोगों को तो स्थानीय लोग निकालने में कामयाब रहे , लेकिन दो लोग सरसा नद्दी में फंस गए । हालात बेकाबू होते देख स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा नदी के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसें हुए दो लोगों का रेस्क्यू किया गया। कड़ी मश्कत के बाद उन्हें भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन अभी भी ट्रैक्टर -ट्रॉली सरसा नद्दी में फंसें हुए है। गौर रहे कि अगर लोग व प्रशासनिक अधिकारी समय रहते मौके पर नहीं पहुंचते तो यहां पर जानी नुकसान भी हो सकता था।
