बीबीएन :जगत सिंह (TSN)- हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर जोहर दिखाएं हैं और रेलवे की टीम को राष्ट्रीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल में 33-27 से मात देकर गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा किया है।
बैंड बाजे बजा कर मनाया गया जीत का जशन
बता दें कि पंजाब के रोपड़ में राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें हिमाचल प्रदेश की भी महिला कबड्डी टीम ने भी भाग लिया था और हिमाचल प्रदेश की टीम ने खेलकूद प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई और फाइनल मैच हिमाचल प्रदेश की टीम और रेलवे की टीम में करवाया गया ।जिसमें हिमाचल प्रदेश की टीम ने रेलवे की टीम पर अपना अच्छा दबाव शुरू से ही बना रखा था और उन्होंने 33-27 से रेलवे की टीम को मात देकर गोल्ड मेडल को अपने नाम किया और इस खेल राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर एक बार फिर हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय सत्र पर रोशन किया है। नालागढ़ पहुंचने पर पूरी कबड्डी की टीम का जोरदार स्वागत किया गया और बैंड बाजों के साथ जश्न भी मनाया गया । इस मौके पर कांग्रेस के नेता बावा हरदीप सिंह एवं विधायक कृष्ण लाल ठाकुर ने भी मौके पर पहुंचकर बच्चियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया है और उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना की है।
