शिमला :कमल भारद्वाज (TSN)-हिमाचल प्रदेश की राजधानी और पर्यटन नगरी शिमला क्रिसमस और नए साल के मौके पर पर्यटकों के इंतजार के लिए तैयार होना शुरू हो गई है ।जहां पर्यटन कारोबार के लिए यह एक खुशखबरी है तो वहीं पुलीस प्रशासन के लिए एक चुनौती । इसी को लेकर पुलीस प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। इस बारे में एडिशनल एसपी सुनील नेगी ने जानकारी दी ।
एडिशनल एसपी सुनील नेगी ने बताया ये
एडिशनल एसपी सुनील नेगी ने बताया कि आने वाले 25 दिसंबर को क्रिसमस और न्यू ईयर के आसपास शिमला में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है ।लिहाजा इसको लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजामत हर साल किए जाते हैं । उन्होंने बताया हालांकि इस बार 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शिमला में विंटर कार्निवाल का भी आयोजन किया जा रहा है । ऐसे में अतिरिक्त पुलीस बल भी इन दिनों में तैनात किया जाएगा । खास तौर पर 25 दिसंबर क्रिसमस वाले दिन और 31 दिसंबर की रात के लिए विशेष तौर पर कड़े इंतजाम किए जाएंगे । उन्होंने बताया कि सुरक्षा मैं किसी तरह की कोई चूक न हो इसलिए रिज और माल रोड को अलग-अलग सेक्टर में बांट कर सुरक्षाकर्मीयों को तैनात किया जाएगा ।सुनील नेगी ने बताया कि इसके लिए पांच बटालियन तैनात की जाएगी । उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी से भी इस बारे में बैठक होनी है, जिसके बाद आगे की रणनीति पर काम किया जाएगा ।
