नाहन :देवेंद्र कुमार – हिमाचल निर्माता डॉ वाईएस परमार को आज उनकी जयंती पर गृह जिला सिरमौर में याद किया जा रहा है। जिला के विभिन्न स्थानों में आज कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। जिला मुख्यालय नाहन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हिमाचल निर्माता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बीजेपी अध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ माल रोड पहुंचे और यहां पर वाईएस परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
बीजेपी अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आज पूरा हिमाचल प्रदेश डॉ वाईएस परमार को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है । उन्होंने कहा कि हिमाचल निर्माता के रूप में जाने जाने वाले डॉ परमार हिमाचल के लिए अविस्मरणीय योगदान रहा है । उन्होंने कहा कि डॉ परमार ने हमेशा हिमाचल को विकसित प्रांत के रूप में आगे बढ़ाते हुए पहाड़ी प्रदेश को एकदम अलग पहचान दी है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग ही लंबे समय तक अनुकरणीय रहेगा डॉ परमार ने पहाड़ी भाषा,पहाड़ी शैली और पहाड़ी संस्कृति को बचाने की बात की और सड़कों को भाग्य के रूप में विकसित किया।
