नाहन : देवेंद्र कुमार – हिमाचल निर्माता डॉ वाईएस परमार की 118वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई । इस मौके कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस भवन नाहन में एकत्रित हुए और सामूहिक रूप में माल रोड स्थित डॉ वाईएस परमार की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान विधायक अजय सोलंकी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश भर में डॉक्टर वायएस परमार की जयंती हर्षोल्लाह के साथ मनाई जा रही है। इसी कड़ी में हर वर्ष की भांति आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि आज सभी को डॉ वाईएस परमार से प्रेरणा लेनी चाहिए प्रदेश को विकास की राह पर आगे ले जाना चाहिए उन्होंने कहा कि आज हिमाचल में जो सड़कों का जाल बुना जा रहा है और बागवानी के क्षेत्र में हिमाचल का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जा रहा है यह डॉ वाईएस परमार की सोच का नतीजा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम सब उनके गृह जिला से संबंध रखते हैं। आज हम सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ वाईएस भारती हिमाचल के लिए कई ऐसे आयाम स्थापित किए हैं जिनमें दुग्ध क्रांति और भूमि अधिग्रहण को लेकर 118 का मामला शामिल है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भी दुग्ध क्रांति को लेकर विशेष कदम उठाने जा रही है ताकि पशुपालकों और किसानों की आर्थिकी को मजबूत किया जा सके। इस मौके पर उन्होंने जहां डॉ वाईएस परमार की जयंती की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी वही विकास पुरुष स्वर्गीय राजा वीरभद्र को भी याद किया।
