By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: श्रीलंका में जाइका प्रोजेक्ट का मॉडल बनेगा हिमाचल…. धर्मशाला और पालमपुर पहुंचे 11 प्रतिनिधि
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > श्रीलंका में जाइका प्रोजेक्ट का मॉडल बनेगा हिमाचल…. धर्मशाला और पालमपुर पहुंचे 11 प्रतिनिधि
himachalNews

श्रीलंका में जाइका प्रोजेक्ट का मॉडल बनेगा हिमाचल…. धर्मशाला और पालमपुर पहुंचे 11 प्रतिनिधि

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/06/19 at 5:46 PM
Share

धर्मशाला:चन्द्रिका(TSN)-जाइका वानिकी परियोजना के उत्कृष्ठ कार्य देखने के लिए श्रीलंका की टीम हिमाचल पहुंची।यहां हुए कार्यों को देख श्रीलंका में हिमाचल प्रदेश जाइका प्रोजेक्ट का मॉडल बनेगा। यानी आजीविका सुधार,महिलासशक्तिकरण, स्वरोजगार समेत अन्य क्षेत्रों में हुए कार्यों को हिमाचल की तर्ज पर श्रीलंका में काम होगा।यह बात श्रीलंका के विभिन्न मंत्रालयों से हिमाचल दौरे पर पहुंचे प्रतिनिधियों ने कही। भारत का पड़ोसी राष्ट्र श्रीलंका के विभिन्न मंत्रालयों के 10 प्रतिनिधि और जाइका इंडिया की प्रोजेक्ट फॉर्मूलेशन एडवाइजर इनागाकी युकारी दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर हैं।बुधवार को यह टीम धर्मशाला पहुंची,जहां परियोजना के मुख्य निदेशक समीर रस्तोगी और परियोजना निदेशक श्रेष्ठा नन्द शर्मा ने स्वागत किया।पीएमयू शिमला और डीएमयू धर्मशाला की टीम भी मौजूद रही।

महिलाओं को सशक्तिकरण और आजीविका सुधार का पढ़ाया पाठ

हिमाचल दौरे के पहले दिन श्रीलंका की टीम ने वन मंडल धर्मशाला के करेरी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान श्रीलंका के प्रतिनिधियों ने कहा कि हिमाचल में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं श्रीलंका की तुलना में अच्छा काम कर रही हैं।जाइका वानिकी परियोजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों में बेहतरीन भागीदारी देख श्रीलंका की टीम ने यहां की महिलाओं की पीठ थपथपाई। उन्होंने यहां उपस्थित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं ग्राम वन विकास समिति के पुरुष प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने श्रीलंका में जाइका के तहत हो रहे कार्यों को सांझा किया।जाइका इंडिया की प्रोजेक्ट फॉमूलेशन एडवाइजर इनागाकी युकारी ने महिलाओं को सशक्तिकरण और आजीविका सुधार का पाठ पढ़ाया।मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी ने श्रीलंका की टीम को परियोजना की सभी गतिविधियों से अवगत करवाया। सीसीएफ धर्मशाला ई. विक्रम, डीएफओ धर्मशाला दिनेश शर्मा ने भी अपनी बात रखी।

बता दें कि श्रीलंका राष्ट्र के महिला,बाल एवं सामाजिक विकास मंत्रालय की सहायक निदेशक जैयसकारा, फील्ड असिस्टेंट सेनेविराथना प्रियंथा कुमारी, महिला,बाल एवं सामाजिक अधिकारिता विकास अधिकारी सिवाथास थुरका, विकास अधिकारी करियावासम मलाविया अराचिंगे,श्रीलंका के जिला अंपारा के अतिरिक्त जिला सचिव विथानयागम,अमपारा जिला की महिला विकास अधिकारी इदिरीसिंघे, श्रीलंका के राष्ट्रीय एजेंट रत्नायके मुदियांसेलागे,मोनाराग्ला जिला की महिला विकास अधिकारी नकंदलागे डोना, जाइका श्रीलंका से महिला विकास विशेषज्ञ विरासेकेरा, जाइका श्रीलंका की एसोसिएट ऑफिसर इमादुवा विक्रमा अचारिगे और जाइका इंडिया की प्रोजेक्ट फॉमूलेशन एडवाइजर इनागाकी युकारी दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर हैं।

हिमट्रेडिशन ब्रांड के उत्पादों पर श्रीलंका भी फिदा

श्रीलंका की टीम ने करेरी के बाद गोपालपुर स्थित जाइका मार्केटिंग आउटलेट का दौरा किया। यहां ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। जाइका वानिकी परियोजना का अपना ब्रांड हिमट्रेडिशन के तहत इस आउटलैट में ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स, हिमाचली टोपी,शॉल,आचार सहित कई अन्य उत्पादों की की तारीफ की। जाइका इंडिया की प्रोजेक्ट फॉमूलेशन एडवाइजर इनागाकी ने जाइका के हिमट्रेडिशन ब्रांड की भी तारीफ की। इस अवसर पर मुख्य परियोजना अधिकारी समीर रस्तोगी, परियोजना निदेशक श्रेष्ठा नंद, प्रोग्राम मैनेजर विनोद शर्मा, डा. कौशल्या कपूर, प्रिया, डीएमयू धर्मशाला और पालमपुर जाइका वानिकी परियोजना की टीम मौजूद रही।

TAGGED: Shimla JICA project
Chandrika June 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस प्रत्याशी बावा हरदीप ने भरा नामांकन पत्र… CM ने बीजेपी प्रत्याशी पर साधा निशाना
Next Article सोलन जिला में पेयजल संकट गहराया..10 दिन के बाद मिल रहा है लोगों को पानी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

जुखाला कॉलेज में संकाय बहाली की मांग पर आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी धरना जारी रखने का ऐलान

Ago

हिमाचल सरकार ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए जारी किए 212 करोड़ रुपये, कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत

Ago

पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा में सजा एलुमनी मिलन समारोह, पूर्व छात्रों को किया सम्मानित

Ago

अमरनाथ यात्रा सेवा के लिए नूरपुर से सेवादारों का जत्था पहलगाम रवाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?