सोलन:भूपेंद्र ठाकुर ( TSN)-सोलन जिला में पेयजल आपूर्ति बुरी तरह से चरमरा गई है ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को 10 दिन बाद पानी की सप्लाई मिल रही है. जल शक्ति विभाग की सोलन व कसौली उपमंडल में 70 पेय जल योजनाएं ऐसी हैं जो सूख चुकी है।
जानकारी के अनुसार बीते दो माह से सोलन जिला में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं.सोलन जिला के धर्मपुर, गढ़खल, भोज नगर,शमलेच व आंजी में लोगों को 10 दिन बाद पानी की सप्लाई मिल रही है। ऐसे ही हालत जिला के अन्य क्षेत्रों में भी है।सोलन शहर की 2 लाख की आबादी बूंद बूंद पानी के लिए तरस गई है.लोग आसपास की खडु से गंदा पानी लेकर आ रहे हैं.गंदे पानी के प्रयोग से कंई जानलेवा बीमारियों के फैलने का खतरा भी बन गया है.हैरानी की बात है कि इतना अधिक संकट होने के बावजूद जिला प्रशासन ने अभी तक कहीं भी टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति देनी सुनिश्चित नहीं की है। सरकार के खिलाफ बोलने वाली भारतीय जनता पार्टी भी इस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।
