By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचली बालाओं ने कुश्ती में चमकाया नाम, हिमाचल केसरी ओर हिमाचल कुमारी का खिताब किया अपने नाम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचली बालाओं ने कुश्ती में चमकाया नाम, हिमाचल केसरी ओर हिमाचल कुमारी का खिताब किया अपने नाम
himachalSports

हिमाचली बालाओं ने कुश्ती में चमकाया नाम, हिमाचल केसरी ओर हिमाचल कुमारी का खिताब किया अपने नाम

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/12/20 at 12:00 PM
Share
संजीव महाजन,नूरपुर : आज के इस दौर में बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। बेटियां हर क्षेत्र में अपना दमखम दिखा कर लड़कों को पीछे छोड़ कर अपने देश, प्रदेश और माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं। क्षेत्र कोई भी हो हर क्षेत्र में लड़कियां और महिलाएं अपनी एक अलग छाप छोड़ रही हैं। यही बात साबित कर दिखाई है नूरपुर ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलयाली की दो छात्राओं ने। इन छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ के तहत सुध भटोली में सोशल वैलफेयर एवं स्पोर्ट्स कमेटी की ओर से आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में अपना सिक्का जमाया हैं। इसमें एक छात्रा ने हिमाचल केसरी और दूसरी छात्रा ने हिमाचल कुमारी का खिताब अपने नाम किया है।
छात्रा तानिश ने बताया कि वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में जमा दो की छात्रा हैं। छात्रा ने बताया कि उसने सुध भटोली जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया हैं। इसके लिए छात्रा ने अपने कोच और स्कूल प्रधानाचार्य, अध्यापकों का आभार भी जताया हैं। वहीं दूसरी छात्रा रिया भी बाहरवीं कक्षा में पढ़ती हैं। रिया कुश्ती के लिए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने गई थी जहां रिया ने चौथा स्थान हासिल किया हैं। रिया ने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने कोच सुनील और स्कूल प्रधानाचार्य का धन्यवाद किया है और कहा हैं कि उन्हीं के आशिर्वाद और सहयोग से आज वह इस मुकाम पर पहुंची हैं।
वहीं स्कूल वाइस प्रिंसिपल कुलदीप सिंह ने कहा कि मेरे लिए यह बड़े गर्व की बात है कि हमारे स्कूल की तानिश और रिया ने डिग्री कालेज सुध भटोली में कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें रिया ने हिमाचल केसरी का खिताब जीता जिसमें उसे 4100 रुपया नगद और एक सार्टीफेकट ओर तानिश ने हिमाचल कुमारी का खिताब जीता जिसमें उसे 2100 रुपया नगद और एक सार्टीफेकट से नवाजा गया हैं। मैं इनके कोच जो सेना से सेवानिवृत्त फौजी भाई है उनका भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इन बच्चों को कुश्ती के गुर सिखाए हैं। यह बच्चें आगे तक जाए और अपने स्कूल व गांव का नाम रोशन करें यही शुभकामना देता हूं।
छात्राओं के कोच सुरेश ने कहा कि मैं आर्मी से रिटायर हूं हम गांव देवभाराडी में बच्चों को कुश्ती की ट्रेनिंग देने का काम कर रहा हूं।  हमारे यहां सेवानिवृत्त फौजी सुनिल कुमार, गांव के जोनू और जुगल किशोर बच्चों को कोचिंग देते हैं। उन्होंने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि हमारे यहां स्कूल की दो छात्राओं ने कुश्ती प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया हैं। जिसमें एक हिमाचल केसरी व एक हिमाचल कुमारी के खिताब जीत कर आई हैं। हमारी मेहनत तभी रंग लाती है जब बच्चे जीत हासिल कर आते हैं। उन्होंने  स्कूल प्रधानाचार्य और स्कूल अध्यापकों का भी धन्यवाद जताया जो बच्चों को ट्रेंनिग के लिए हमारे पास भेजते हैं।
TAGGED: Himachali girls, nurpur, wrestling
admin December 20, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अगर घर पर है पालतू कुत्ता तो करवा लें रजिस्ट्रेशन, 500 रुपए रजिस्ट्रेशन तो 250 रुपए हैं रिन्यूअल फ़ीस
Next Article एक्साइज मामले में पकड़ी गई अनफिट शराब को पुलिस ने किया नष्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल जीत के बाद कुल्लू में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Ago

नगर परिषद चुनावों की तैयारी तेज, घुमारवीं में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Ago

डडौर के पास भीषण सड़क हादसा: खड़ी मशीन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Ago

हमीरपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कर्मचारियों को दी गई नामांकन प्रक्रिया की ट्रेनिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?