राकेश, ऊना: हिमाचल में बढ़ते जा रहे नशे के खिलाफ पुलिस की ओर से कई तरह के अभियान चलाए गए हैं। इसी अभियान के तहत ऊना पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत कई मामले पकड़े हैं। पुलिस ने सोमवार को एक्साइज एक्ट के तहत पकड़ी गई शराब की खेप को नष्ट किया।
एडिशन एसपी ऊना प्रवीण धीमान के मुताबिक आज कुल 15 केसों का निपटारा किया गया हैं, जिनमें पांच मामले एक्साइज एक्ट के शामिल हैं। एक्साइज एक्ट में पकड़ी गई शराब पूरी तरह अनफिट हो गई थी जिस कारण इस शराब को आज डिस्पोजल किया गया हैं।
