शिमला (एकता): विदेशों में नौकरीपेशा, अप्रवासियों और अध्ययन के लिए जाने वाले हिमाचलियों को विदेशी रहन-सहन समझने में ‘हिमाचली प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन’ मदद करेगी। वह विदेशों में हिमाचली समुदाय की आवाज बुलंद करेगी। हिमाचल प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन एक गैर-लाभकारी संगठन है जो कनाडा में उन हिमाचली लोगों की मदद करने के लिए काम कर रही है जो नौकरीपेशा हैं या अध्ययन के उद्देश्य से विदेश जाते हैं। संस्था अप्रवासियों और छात्रों को यहाँ बसने में भरपूर मदद कर रही है। संस्था यहां आने वाले लोगों को स्थानीय संस्कृति से परिचय करवाती है।

कनाडा के आलावा संस्था अन्य देशों में भी विस्तार कर प्रवासी हिमाचलियों को जोड़कर वहां आने वाले हिमाचलियों को अपना सहयोग करेगी। संस्था विदेशों में हिमाचली समुदाय की आवाज बुलंद करेगी। हिमाचल के गैर सरकारी संगठन (एनजीओ), परोपकारी संगठन, सरकारी अधिकारी, मीडिया ग्रुप और सभी हिमाचली प्रवासियों को नौकरी और अध्ययन के उद्देश्य से विदेश आने वालों हिमाचलियों की मदद करने और इस मुहिम में शामिल होने का निवेदन किया है।
भाग्या चन्द्र का कहना है कि हर साल, विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ग्लोबलाइज़ेशन के इस दौर में कामयाबी के लिए इससे वो अलग भाषा और संस्कृति वाले लोगों से तालमेल बिठाना सीखेंगे। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करना उनके लिए आसान होगा।
