विकास शर्मा, चिंतपूर्णी(TSN): अमेरिका के न्यूयार्क राज्य की ओर से अनुमोदित, भारत सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय की ओर से स्वीकृत और मानव अधिकारों की शिक्षा के लिए विश्व भर में कार्यरत प्रतिष्ठित वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन ने ऊना (हिमाचल) के प्रसिद्ध उद्योगपति दानवीर महिंदर शर्मा को शनिवार को अशोका होटल नई दिल्ली में डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया हैं।
उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि पिछले तीस सालों के दौरान समाज सेवा में किए गए अथाह योगदान के लिए समाज सेवा में प्रदान की गई हैं। इस अवसर पर फिल्म स्टार गोविंदा ,पूर्व क्रिकेटर मदन लाल सहित अनेक गणमान्य हस्तियों ने भाग लिया।
