ऊना,राकेश(TSN)-संजौली मस्जिद प्रकरण को लेकर शिमला के साथ साथ हिमाचल प्रदेश के ऊना में भी हिंदू संगठनों ने हिंदू एकता मंच के बैनर तले हनुमान चालीसा का पाठ कर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया ।
हिंदू संगठनों ने संजौली मस्जिद को हिमाचल सरकार द्वारा भी अवैध घोषित किए जाने का हवाला देते हुए जल्द से जल्द प्रदेश में सभी प्रकार के अवैध निर्माण गिराए जाने की मांग की।उन्होंने प्रदेश में शांति बनाए रखने के लिए इसके अतिरिक्त बाहरी लोगों का पंजीकरण किए जाने और उनका पूरा रिकॉर्ड रखे जाने की मांग भी की।ऊना के हिंदू संगठनों ने प्रदेश भर में जनहित में हिंदू संगठनों के एक होने की बात कही और सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए बिना राजनीति के कार्यवाही किए जाने की मांग भी की.
