सिरमौर,सतीश शर्मा(TSN)-सिरमौर जिला के पावटा साहिब में आज हिंदू जागरण मंच के बैनर तले हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया इस प्रदर्शन के जरिए हिंदू संगठनों ने जहां शिमला में हिंदू समाज के लोगों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध जताया वहीं अवैध तरीके से हिमाचल में रह रहे भारी राज्यों के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विरोध प्रदर्शन के बाद हिंदू जागरण के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के जरिए प्रदेश सरकार को एक मांग पत्र भी भेजा है।
अवैध तरीके से बाहरी राज्यों के रह रहे हैं लोगों पर कार्रवाई की मांग
मीडिया से बात करते हुए हिंदू जागरण मंच के नेताओं ने कहा कि बिना वेरिफिकेशन की बड़ी संख्या में लोग हिमाचल प्रदेश में रह रहे हैं और सीमावर्ती क्षेत्र पावटा साहिब में भी ऐसे लोग बड़ी संख्या में बसे हुए हैं उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि बिना वेरिफिकेशन के किसी भी बाहरी व्यक्ति को अपना मकान और दुकान किराए के लिए ना दें।हिंदू जागरण मंच ने पुलिस प्रशासन से अपील किया कि सभी ऐसे लोगों की वेरिफिकेशन की जाए साथ ही इनका आरोप यह भी है कि अवैध तरीके से कुछ बाहरी राज्य के लोगों द्वारा पहचान पत्र बनाए गए जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।उधर इस बारे में एसडीएम पावँटा साहिब ऋषभ शर्मा ने बताया कि प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करेगा और जिन लोगों ने यहां पर अवैध तरीके से कब्जे किए है उन अवैध कब्ज को हटाया जाएगा।
