बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: बिलासपुर बस स्टैंड पर दिन-दहाड़े गुंडागर्दी का माहौल देखने को मिला। जहां दो गुटों में किसी बात को लेकर बीच सड़क पर खूब हंगामा हुआ।
दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चले। यही नहीं बस स्टैंड में तलवारें भी लहराई गई। इससे पास खड़े लोग घबरा गए। बता दें कि इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है।
