बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायतें सलोआ और मण्डयाली में अपग्रेड हुए स्कूलों का उद्घाटन राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने किया। इन दोनों ही पंचायतों के लोगों की काफी लंबे समय से चली आ रही मांग आज पूरी हो गई है । जिसके चलते बच्चों और उनके अभिभावकों तथा सभी लोगों के चेहरों में खुशी देखने को मिली।
पंचायत के लोगों का कहना है कि बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए लगभग 8-9 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। नवरात्रों के दिनों के चलते बसों में भीड़ होने के कारण बसें यहां नहीं रुकती थी, जिसके चलते बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।रणधीर शर्मा ने कहा कि इस सत्र में श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के 20 स्कूलों को अपग्रेड किया है। उन्होंने मण्डयाली पंचायत में पढ़ने वाली दो कच्ची सड़कें मण्डयाली हरिजन बस्ती और भन्सुई सड़क को पक्का करने के लिए 10-10 रुपए देने की घोषणा की । इसके साथ काला जोहड़ सड़क की मरम्मत के लिए साढे 12 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस पूरे क्षेत्र में कच्ची सड़कें मेरे द्वारा ही बनाई गई है और मैं ही उनको पक्का करूंगा।
