कुल्लू (एकता): कुल्लू जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बता दें कि ऊझी घाटी के 16 मील के पास गुरुवार को पंजाब नंबर (पीबी-01 सी-9334) की टैक्सी और चंडीगढ़ की बस (सीएच-01जीए-9974) के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि कार और बस के परखचे उड़ गए। वहीं हादसे में मनाली के समाहन तिब्बती कॉलोनी की रहने वाली निमा छुंगता (43) पत्नी रिजिंग नमज्ञाल, उनकी पुत्री छेरिंग डोलकर (6) के अलावा टैक्सी चालक हरप्रीत सिंह (32) पुत्र दलजीत सिंह गांव अकालगढ़ बुरजवाला, तहसील व जिला रूपनगर (पंजाब) की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे में 2 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
