बिलासपुर :सुभाष ठाकुर (TSN)- राजस्व ,बागवानी एवं जनजातीय मामले मंत्री जगत सिंह नेगी ने बिलासपुर का एक दिवसीय दौरा किया। वहीं पर निहाल सेक्टर में शिवा प्रोजेक्ट को लेकर एक सेंटर निहाल नर्सरी में बनाया जाना है जिसको लेकर जमीन का निरीक्षण किया गया है ।
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बागवानी विभाग की नर्सरी में एक्सीलेंस सेंटर बनाने को लेकर प्रयास शुरू किए गए हैं। इसके लिए आगामी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जल्द ही इस प्रक्रिया को सिरे चढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगवाई में प्रदेश सरकार बेहतर कार्य कर रही है। वहीं आम जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। ताकि आम जनता को लाभ मिल सके। वहीं पर कांग्रेस के द्वारा चलाई गई गारंटीयों को चरणबध तरीके से पूरा किया जा रहा है । एक गारंटी को पुरा कर लिया गया है, चाहे युवाओं को नौकरी देने की गारंटी हो चाहे अन्य गारंटी हो चरणबध तरीके से उन्हें पूरा किया जाएगा । उन्होंने कहा कि गोबर और दूध की गारंटी को भी जल्द पुरा किया जाएगा । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में यह सारी गारंटीया आने वाले चार वर्षो में पूरी की जाएगी ।
