By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चंबा में होली पुल टूटने का गर्माया मुद्दा,जानिए क्यों सुरजीत सिंह भरमौरी ने उठाई जांच की मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चंबा में होली पुल टूटने का गर्माया मुद्दा,जानिए क्यों सुरजीत सिंह भरमौरी ने उठाई जांच की मांग
himachal

चंबा में होली पुल टूटने का गर्माया मुद्दा,जानिए क्यों सुरजीत सिंह भरमौरी ने उठाई जांच की मांग

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/02/05 at 11:38 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा पेश आया जब चंबा-खड़ामुख-होली मार्ग पर चौली नाले पर बना बैली ब्रिज टूट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान भी गई हैं। वहीं पुल टूटने का यह मामला अब गर्माता जा रहा हैं। इस मुद्दे को लेकर अब युवा कांग्रेस के महासचिव सुरजीत सिंह भरमौरी ने पीडब्ल्यूडी विभाग और क्षेत्र में चल रहे हाइड्रो प्रोजेक्ट्स पर निशाना साधा हैं। भरमौरी ने जान गवाने वाले व्यक्ति के प्रति दुख जताया हैं और पीडब्ल्यूडी विभाग ओर हाइड्रो प्रोजेक्ट पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से इस्की जांच की मांग भी की हैं।
सुरजीत सिंह भरमौरी ने बिजली विभाग पर पुल के पास किसी भी प्रकार के दिशानिर्देश ना लगाने का आरोप लगाया हैं। भरमौरी ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग के इस स्टील ब्रिज के टूटने से व्यक्ति की जान चली गई और एक व्यक्ति घायल हैं तो वहीं इस बड़े क्षेत्र के लिए भीआवाजाही के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। भरमौरी ने पीडब्ल्यूडी विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की ओर से पुल के पास किसी भी प्रकार के दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। आपको बता दें कि पुल के पास पुल की क्षमता बताने जैसे दिशा निर्देश लगाना बेहद जरूरी है ऐसे में विभाग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
इसके अलावा सुरजीत सिंह भरमौरी में क्षेत्र में हाइड्रो प्रोजेक्ट्स चला रही कंपनियों पर भी अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया हैं। भरमौरी का कहना है कि पिछले लंबे समय से क्षेत्र में हाइड्रो प्रोजेक्ट कंपनियां अनियमितताएं बरतती आई हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को अनेकों दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। सुरजीत सिंह भरमौरी ने बताया कि मामला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संज्ञान में भी लाया गया हैं।
बता दे की इस होली पुल के टूटने का यह हादसा तब पेश आया जब इस पुल पर से दो वाहन (डंपर) गुजर रहे थे। ट्रक के गुजरते  समय पुल टूट गया, जिसके चलते दोनों वाहन ब्रिज समेत नाले में जा गिरे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया हैं। पुल टूटने से जहां एक व्यक्ति को जान गवानी पड़ी तो दूसरा घायल हैं। वहीं इस घटना के कारण एक बड़े क्षेत्र के लिए भी संकट पैदा हो गया हैं। यह पुल एक बड़े क्षेत्र के लिए बाहरी इलाकों से जुड़ने का एकमात्र ज़रिया था, लिहाजा पुल के टूटने से इस क्षेत्र के लिए आवाजाही का संकट भी पैदा हो गया हैं।
TAGGED: Chamba, collapse, Holi bridge, Shimla, Surjit Singh Bharmouri
admin February 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बीजेपी कांग्रेस के जनविरोधी फैसलों ओर केंद्र की उपलब्धियों से लोगों को करवाएगी अवगत
Next Article केंद्र का अब तक का सबसे बेहतर बजट,आगामी 25 सालों को ध्यान में रखकर बनाया गया हैं बजट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?