राकेश,ऊना: केंद्र सरकार की ओर से पेश किया गया बजट अभी तक का सबसे अच्छा बजट हैं। इस बजट को आने वाले 25 सालों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया हैं ताकि देश आगे बढ़ सके। इस बजट में महिलाओं और युवाओं का खास ध्यान रखा गया हैं। किसानों और दूसरे वंचित वर्गों का विकास हो उन पर ध्यान दिया गया हैं। भारत की अर्थव्यवस्था और आर्थिक ग्रोथ सबसे ज्यादा हैं जिसका फायदा इस बजट में मिला हैं। यह बात हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि बजट का फायदा भारत को आगे लेकर जाने में होगा। उन्होंने कहा की इसका मसकद स्वयं सेवी समूह को राहत देना हैं ताकि वह आगे बढ़े। उन्होंने उदाहरण के तौर पर अमूल कंपनी का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को भारत में ट्रेनिंग के दौरान अप्रेंटिस के तहत उनको पैसे दिए जा रहे हैं ताकि वह बेहतर ट्रेनिंग कर सके और अपना रोजगार खुद शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लक्ष्य हैं कि भारत युवाओं को ट्रेनिंग का बड़ा केंद्र बने ताकि युवा ट्रेनिंग के बाद आगे बढ़ सके।
वहीं मीडिया की ओर से अमूल की ओर से दूध के दाम बढ़ाए जाने पर जनरल वीके सिंह ने कहा की अमूल कंपनी के दूध के रेट बढ़ाने का बजट से कोई लेना देना नहीं हैं। वहीं अदानी समूह के मामले पर वीके सिंह ने कहा है कि यह एक व्यक्तिगत मामला हैं और रिपोर्ट भी व्यक्तिगत हैं। सरकार ने बैंकों के प्रोसीजर को चैक किया हैं किसी प्रावधान का कोई उल्लंघन नहीं हुआ हैं।
