राकेश, ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को संपन्न हो गई हैं। 3 दिनों तक चलने वाली इस बैठक में बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित तमाम विधायक,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के साथ प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों ने शिरकत की।
रविवार को बैठक के अंतिम दिन मीटिंग के समापन पर मीडिया से रूबरू होते हुए केंद्रीय खेल व सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा की बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बजट एक अहम मुद्दा रहा हैं। यह बजट सब का हितैषी बजट हैं। इस बजट में सब का ध्यान रखा गया हैं। यह बजट देश को आगे ले जाने वाला बजट हैं। इस बजट में क्या खूबियां है इसका हर व्यक्ति को पता चल सके इसके लिए ओर कार्यकर्ता केंद्र की उपलब्धियों से जनता को अगवत करवा सकें इसे लेकर वह जनता के बीच जाएंगे।
उन्होंने कहा कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद लोगों के साथ झूठे वायदे किए और सत्ता हासिल करने के बाद 45 दिन तक कुछ भी न करने की पोल भी वह खोलेंगे। वहीं कार्यसमिति की बैठक में केंद्र में फिर से बीजेपी की सरकार बन सके और हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर बीजेपी अपनी जीत दर्ज कर सके इसको लेकर भी चर्चा की गई हैं।
