राहुल चावला,धर्मशाला: प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे अध्यापकों को आपदा के दौरान किस तरह से अपना और दूसरों का बचाव किया जा सकता है इसका प्रशिक्षण प्रदान किया गया हैं। इसके लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला (डाइट) में आपदा प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में छठी से आठवीं कक्षा तक के अध्यापकों को आपदा प्रबंधन के विषय में प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।
आपदा की स्थिति में किस प्रकार बेहतर तरीके से निपटा जा सकता हैं, इस विषय अध्यापकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें जिला कांगड़ा के विभिन्न सरकारी स्कूलों से लगभग 70 अध्यापकों ने भाग लिया। डाइट धर्मशाला के प्रधानाचार्य ने बताया कि यदि स्कूलों में आग लग जाए तो इसका प्रबंधन किस प्रकार से किया जाए। इसे लेकर अग्निशमन विभाग की ओर से अध्यापकों को जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी मुहैया करवाई गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
