शिमला: जिला कांगड़ा के नगरोटा से शिमला आ रही बस शिमला के समीप हीरानगर के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस शिमला की ओर आ रही थी, तभी अचानक ही बस खाई में जा गिरी। बस में 25 लोग सवार थे जिसमें से 23 यात्री घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. इसके अलावा 2 यात्री फिलहाल बस में ही फंसे हुए है। प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर रहा है. फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
शिमला के हीरानगर में नगरोटा से शिमला रूट पर आ रही एचआरटीसी बस खाई में गिरी, 23 यात्रियों के घायल होने की सूचना
Leave a comment
Leave a comment
