सचिन शर्मा,मनाली: मनाली के 15 मील के समीप हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस अचानक से सड़क पर पलट गई हैं। यह बस मनाली से दिल्ली जा रही थी बस। गनीमत यह रही हैं कि इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई हैं।
बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। और किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ हैं जबकि बस चालक को हल्की चोटें आई हैं। हादसा किन कारणों की वजह से हुआ यह अभी पता नहीं चल पाया हैं। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी हैं और जांच की जा रही हैं।
