अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर के सबसे प्रसिद्ध देवी आदि शक्ति देवी चंडिका जी के आदेशानुसार किन्नौर जिला के मुख्यालय रिकांगपिओ के समीप कोठी मंदिर परिसर में 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक संपूर्ण धरती के सुख समृद्धि के लिए शिव-शक्ति महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया हैं। इसमें ज़िला के लोग पारंपरिक वेशभूषा पहनकर मंदिर प्रांगण मे आ रहे हैं और पूजा अर्चना के साथ ही कथा श्रवण का आनंद भी ले रहे हैं।
देवी चंडिका मंदिर कोठी के मोहतमी भजन सिंह नेगी ने कहा कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी सात दिवसीय शिव-शक्ति महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा हैं। इस दौरान 100 पाठ चंडी के ओर 11 अभिषेक शिवजी करने के साथ ही शिव महापुराण की कथा का आयोजन यहां किया गया हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य नवरात्रों के अवसर पर किया जाना था लेकिन किन्हीं कारणों से चंडी पाठ का आयोजन नहीं हो पाया था जिसके बाद देवी चंड़िका माता ने 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक चंडी पाठ करवाने के निर्देश दिए जिसमे देवी माता के पुरोहित पंडित शिमला ज़िला के सराहन से आए हैं। वे मंदिर प्रांगण मे चंडी पाठ के साथ शिव शक्ति महायज्ञ एवं शिव महापुराण की प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं।
उन्होनें कहा कि शिव महापुराण कथा 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक दोपहर 1 बजे से सांय 4 बजे तक आयोजित हो रही हैं। वहीं 7 अप्रैल को समस्त ज़िला के लोगों के लिए देवी चंड़िका माता कोठी मंदिर में भंडारे का भी आयोजन होगा व देवी माता के दर्शन हेतू मंदिर के कपाट भी खोले जाएंगे। इस दौरान निर्धारित समय अवधि में देवी माता के दर्शन भी होंगें।
