By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: HRTC चालक के साथ हुई मारपीट..सरवरी में चालक परिचालकों ने किया धरना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > HRTC चालक के साथ हुई मारपीट..सरवरी में चालक परिचालकों ने किया धरना
himachalNews

HRTC चालक के साथ हुई मारपीट..सरवरी में चालक परिचालकों ने किया धरना

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/11/07 at 5:00 PM
Share

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा (TSN)-जिला कुल्लू के मुख्यालय के साथ लगते कोली बेहड में एचआरटीसी के चालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। तो वहीं घायल चालक जितेंद्र कुमार का ढालपुर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। एचआरटीसी चालक के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर सरवरी बस अड्डा में चालकों और परिचालकों ने धरना प्रदर्शन किया तथा सरकार से मांग रखी कि ऐसे आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

आरोपी पर जल्द कार्रवाई करे प्रशासन.. दी ये चेतावनी

मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम के समय कुल्लू से भलोगी के लिए एचआरटीसी की बस रवाना हुई।जिसे चालक जितेंद्र कुमार के द्वारा चलाए जा रहा था।कोली बेहड के समीप पास देते समय कुछ लोगों ने चालक पर ह.मला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।ऐसे में परिचालक के द्वारा उसे इलाज के लिए ढालपुर अस्पताल में भर्ती किया गया। सरकारी बस अड्डा में रोष प्रदर्शन करते हुए बस अड्डा प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि एचआरटीसी के चालक व परिचालक दिन-रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लोगों की सुरक्षा को भी ध्यान में रख रहे हैं।लेकिन इस तरह से चालक और परिचालक पर हमला करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।इससे चालक और परिचालकों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।ऐसे में जिला प्रशासन, प्रदेश सरकार और पुलिस से आग्रह है कि जिन भी लोगों ने चालक जितेंद्र कुमार के साथ मारपीट की है।उन पर सख्त कार्रवाई अमल में लानी चाहिए। ताकि चालक व परिचालक बिना किसी डर से अपने काम को पूरा करते रहे।

TAGGED: Kullu HRTC drivers staged a protest in Sarwari
Chandrika November 7, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के समक्ष उठाया विद्युत् परियोजनाओं की हिस्सेदारी का मुद्दा
Next Article युवतियों के लिए रोजगार का सुनहरा मौक़ा…टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए इंटरव्यू 14 को
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप

Ago

चंबा में वीरभद्र सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और प्रसाद

Ago

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?