By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: युवतियों के लिए रोजगार का सुनहरा मौक़ा…टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए इंटरव्यू 14 को
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > युवतियों के लिए रोजगार का सुनहरा मौक़ा…टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए इंटरव्यू 14 को
himachalNews

युवतियों के लिए रोजगार का सुनहरा मौक़ा…टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए इंटरव्यू 14 को

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/11/07 at 5:49 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोगिंदर नगर में युवतियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है।टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में टाटा पेरोल के तहत महिला उम्मीदवारों की आवश्यकता है।जिसमें कार्यस्थल होसुर (तमिलनाडु) या नरसापुरा (कर्नाटक) हो सकता है।इस बारे आई टी आई प्रिंसिपल नवीन कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भर्ती के लिए कैम्पस साक्षात्कार 14 नवंबर 2024 को प्रातः 10 बजे से आई टी आई जोगिंदर नगर में होगा।

आईटीआई उम्मीदवार का NAPS/NATS श्रेणी में पंजीकरण होना अनिवार्य

आईटीआई प्रिंसिपल नवीन कुमारी ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति अप्रेंटिसशिप अधिनियम,1965 के अंतर्गत की जाएगी,जिससे उन्हें प्रशिक्षण के साथ साथ रोजगार का भी लाभ मिलेगा।आईटीआई उम्मीदवार का NAPS/NATS श्रेणी में पंजीकरण होना अनिवार्य है।उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं,बारहवीं,किसी भी ट्रेड में आईटीआई अथवा किसी भी ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार का वर्ष 2022,2023 या 2024 में उत्तीर्ण होना आवश्यक है और उनकी आयु 30 नवंबर, 2023 को 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवारों के आवेदन ही मान्य होंगे।साक्षात्कार में चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड और 1,500 रुपये का बोनस के साथ कुल मानदेय 13,500 रुपये प्रति माह होगा।साथ ही कंपनी द्वारा तीन समय के भोजन,आवास और परिवहन के लिए 3,000 रुपये मासिक कटौती की जाएगी।कंपनी की ओर से सुरक्षित और संरक्षित कार्य वातावरण छुट्टियों का लाभ,महिलाओं की सुरक्षा हेतु सक्रिय पोश नीति तथा स्वास्थ्य केंद्र जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

चयन प्रक्रिया के तहत, इच्छुक उम्मीदवारों को स्थानीय आईटीआई में मूल्यांकन परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में सफल होने पर कंपनी की ओर से ट्रेन की द्वितीय ए.सी. टिकट की व्यवस्था की जाएगी और उन्हें होसुर या नरसापुरा बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा भोजन और परिवहन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कंपनी के प्रशिक्षण केंद्र में 6 दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें निरंतर मूल्यांकन और अंतिम परीक्षा का प्रावधान है। अंतिम परीक्षा में असफल होने पर उम्मीदवारों को दो अतिरिक्त अवसर भी दिए जाएंगे। विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश से चयनित सभी महिला उम्मीदवारों को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के हिमाचल प्रदेश में नए निर्माणाधीन संयंत्र में स्थानांतरित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत इस लिंक https://bit.ly/TATAJOBS पर पंजीकरण कर सकते हैं।

TAGGED: Mandi Interview for Tata Electronics
Chandrika November 7, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article HRTC चालक के साथ हुई मारपीट..सरवरी में चालक परिचालकों ने किया धरना
Next Article हेलो डॉक्टर के तहत कुपोषित बच्चों को मिलेगी टेली मेडिसिन और टेली काउंसलिंग की सुविधा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?