By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एचआरटीसी को मिलेगा ई-मोबिलिटी का नया आयाम, 297 इलेक्ट्रिक बसें होंगी शामिल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एचआरटीसी को मिलेगा ई-मोबिलिटी का नया आयाम, 297 इलेक्ट्रिक बसें होंगी शामिल
himachalNews

एचआरटीसी को मिलेगा ई-मोबिलिटी का नया आयाम, 297 इलेक्ट्रिक बसें होंगी शामिल

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/01/06 at 5:25 PM
Share

Una, 6 January-:प्रदेश सरकार हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को आधुनिक, पर्यावरण–अनुकूल और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा एचआरटीसी के बेड़े में 297 नई इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने का निर्णय लिया गया है, जो सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव साबित होगा।

 

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना के तहत पहली प्रोटोटाइप इलेक्ट्रिक बस हैदराबाद से सोलन पहुँच चुकी है। आगामी दो दिनों में इस बस का सोलन–शिमला मार्ग पर ट्रायल किया जाएगा, ताकि पहाड़ी क्षेत्रों में इसकी कार्यक्षमता, चार्जिंग क्षमता और संचालन की व्यवहारिकता का आकलन किया जा सके। ट्रायल सफल रहने के बाद प्रदेश के अन्य प्रमुख मार्गों तथा एचआरटीसी के विभिन्न डिपुओं में भी चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बसों का परीक्षण किया जाएगा।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हरित ऊर्जा और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से वायु प्रदूषण में कमी आएगी, डीज़ल पर निर्भरता घटेगी और एचआरटीसी की परिचालन लागत कम होगी। इससे न केवल निगम की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि यात्रियों को भी सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के सुचारु संचालन के लिए प्रदेशभर में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। बस अड्डों और डिपुओं में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में ई-बसों का निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जा सके। यह पहल हिमाचल प्रदेश को स्वच्छ, हरित और टिकाऊ परिवहन के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

TAGGED: Una HRTC bus
Chandrika January 6, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आगामी सेब सीजन को लेकर जिला प्रशासन तैयार… स्थानीय स्तर पर बेहतर समन्वय के निर्देश
Next Article स्कूलों में विद्यार्थियों और अभिभावकों को नशे के लक्षणों व दुष्प्रभावों की दी जाएगी जानकारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?