By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में लंपी वायरस का कहर,गौ वंशों की आंखों में आंसू कुछ तो करो सरकार : अनिल शर्मा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल में लंपी वायरस का कहर,गौ वंशों की आंखों में आंसू कुछ तो करो सरकार : अनिल शर्मा
himachal

हिमाचल में लंपी वायरस का कहर,गौ वंशों की आंखों में आंसू कुछ तो करो सरकार : अनिल शर्मा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/11 at 12:03 PM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश में पशुओं में फैले लंपी वायरस के चलते लगातार पशुओं की मौत हो रही है। शुक्रवार को इस वायरस से पिछले 24 घंटे में 170 गौवंशों की मौत हो गई है। गौ वंशों की लगातार हो रही मौत पर विश्व हिंदू परिषद ने चिंता व्यक्त की है।
विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग विलासपुर विभाग प्रमुख अनिल शर्मा ने कहा ‘ऊपर वाले तू तरस भी खा, अब कहर छिपा नकाबों में गाय हमारी माता है क्यों लिखा किताबों में।

उन्होंने कहा की लंपी वायरस से इतनी बड़ी संख्या में दुधारू पशुओं की मौत से पशु मालिकों को बड़ी कठिनाई हुई है। हिमाचल में लंपी वायरस से मरने वाले पशुओं की संख्या बढ़कर 2,630 पहुंच गई है। इस बीच 35,147 एक्टिव केस हैं, जबकि 61,201 पशु इस संक्रमण से ग्रसित होने के बाद ठीक हो चुके है। अनिल शर्मा ने कहा लंपी वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों ने पशुपालकों को चिंता में डाल दिया है। पशुपालन विभाग भी इस पर लगातार निगरानी रखे हुए है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से चला लंपी वायरस राज्यस्थान के रास्ते अब हिमाचल में भी पैर पसार चुका है। अनिल शर्मा ने कहा विश्व हिन्दु परिषद गौ सेवा विभाग हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही इसी संबंध में पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कवंर को मिलेगा व उनसे विभाग को तुरंत निर्देशित करने ओर प्रभावी कदम उठाने की पुरजोर मांग करेगा की लंपी वायरस से पशुओं की हो रही मौत से किसान-बागवान को मुआवजा दिया जाए।

वह मांग करेंगे कि इस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने पशुपालन विभाग में वेटरनरी डॉक्टरों के ट्रांसफर तुरंत प्रभाव से रद्द करे और पशुपालन विभाग की ओर से गौवंश रक्षक हैल्पलाईन बनाई जाए। उन्होंने कहा कि हजारों की तादाद में गौवंश इस वायरस की चपेट में आने से अत्यंत पीड़ा में है। उन्होंने सरकार से अपील है कि अमृत महोत्सवों से अपना ध्यान हटाकर प्रदेश के पशु पालकों की इस बड़ी समस्या की तरफ भी अपना ध्यान दें। उन्होंने कहा कि लंपी वायरस से बेसहारा गौवंश का टीकाकरण अभी भी बड़ी चुनौती बना हुआ है, हालांकि, विभाग की तरफ से बेसहारा गौवंश के टीकाकरण के लिए विशेष अभियान की बात की जा रही है।

admin September 11, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाखड़ा नदी में पत्नी के साथ प्रसाद चढ़ाने गए पति को मिली दर्दनाक मौत
Next Article हम यूं ही उत्सव मनाते रहे वो यूं ही उंगली उठाते रहे: धूमल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?