संजीव महाजन,नूरपूर: नूरपुर में 2020 बैच के आईएएस अधिकारी गुरसिमर सिंह ने शनिवार को एसडीएम नूरपुर के रूप में कार्यभार संभाल लिया हैं। इससे पहले वह ज़िला ऊना में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। नूरपूर एसडीएम गुरसिमरन सिंह ने बताया कि राजस्व कार्यों का तेजी से निपटारा करने के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं व शिकायतों का त्वरित निपटारा ओर उनका स्थाई समाधान सुनिश्चित बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में देरी सबसे बड़ी समस्या हैं। उन्होंने कहा कि उपमंडल में कानून-व्यवस्था को चाकचौबंद बनाने के साथ शहर में पार्किंग ओर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। एसडीएम ने उपमंडल के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से भी टीम के रूप में सेवा ओर समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया है ताकि कार्यों का शीघ्रता से निपटारा सुनिश्चित हो सके।
