संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में लंबे समय से चल रहा अंबुजा सीमेंट ओर एसीसी सीमेंट प्लांट बंद करने से उपजा विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा हैं। फैक्ट्री के बंद होने से 2 करोड़ के करीब नुकसान रोजाना हो रहा हैं। सरकार की कंपनी प्रबंधन और ट्रक ऑपरेटरों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन यह बातचीत भी बेअसर रही हैं। वार्ता के बाद भी कोई समाधान इस मामले पर निकलता नजर नहीं आ रहा हैं।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सीमेंट विवाद में वार्तालाप चल रहा हैं। सरकार ने बैठक में अडानी समूह को कहा था कि सरकार को बिना बताए कंपनी बंद की गई, उन्हें स्थानीय लोगों की भावनाओ की कद्र करनी होगी। हर्षवर्धन ने कहा कि कल बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जमवाल को हस्तक्षेप करने को कहा हैं और कोई बीच का रास्ता निकालने को कहा हैं। यह राजनीतिक मसला नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि सीएम अभी दिल्ली में है 26 जनवरी के बाद सीएम इस पर वार्तालाप करेंगे। अगर जल्द बात नहीं सुलझेगी तो कानूनी रास्ता अपनाने पर भी सरकार विचार करेगी।
